होली मनाने निकला घर से, दूर अगले दिन मिली खून से लतपथ लाश
थाने से महज 200 मीटर दूर मिली लाश

घटना बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है जहाँ एक खून से लथपथ लाश मिली है, मृतक के सिर में गहरे जख्म के निशान को देखकर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक बुधवार की देर शाम होली मनाने के नाम पर घर से निकला था। देर रात तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान थे और उसकी तलाश कर रहे थे। घर लौटने की उम्मीद से परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। आखिरी बार उसे तीन लोगों के साथ शराब पीते देखा गया था। उन्हें संदेही मानकर पुलिस पूछताछ कर रही है एवं इस केस में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
थाना प्रभारी बृजलाल भरद्वाज ने बताया की गुरुवार को ग्रामीणों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई, कि एक व्यक्ति की लाश खून से लथपथ पड़ी है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान शव की पहचान पचपेड़ी के वार्ड क्रमांक 19 निवासी दिलीप नायक (48) पिता स्वामीनाथ के रूप में की गई एवं शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने परिजन को इस घटना की जानकारी दी।

गुरुवार को राहगीर ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। दिलीप नायक की लाश पचपेड़ी थाने से महज 200 मीटर दूर सड़क किनारे पड़ी थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को भी इसकी भनक नहीं लगी। ऐसे में पचपेड़ी पुलिस की पेट्रोलिंग और गश्त की पोल खुल गई है।

मृतक दिलीप नायक के परिजनों के बताये अनुसार वह अपना परिवार चलाने के लिए फेरी लगाता एवं बर्तन बेचता था।
ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि मृतक दिलीप रात में गांव के तीन लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। मृतक दिलीप नशे में धुत्त एक जगह फाग गीत देखने चला गया, जहां लोग नगाड़े के साथ फाग गीत गा रहे थे। पुलिस उसके दोस्तों और आसपास के कुछ संदेहियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments