तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी

कोरबा जिले की सड़कों में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला जानकारी के मुताबिक कार में सवार होकर कुछ लोग बिलासपुर से अंबिकापुर की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा रहे थे तभी मोरगा बांसबाड़ी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए, इस सड़क हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं वहीं एक शख्स की हालत गंंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। हादसा बांगो थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments