google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

तीन स्थानों पर धान उपार्जन केंद्र खोलने की दरकार संसदीय सचिव ने किया खाद्य मंत्री का ध्यानाकर्षित

Nov 16, 2021
2 min read

संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने विधानसभा क्षेत्र में तीन जगहों पर धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ कराने के लिए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का ध्यानाकर्षित कराया है। जिस पर मंत्री श्री भगत ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने डूमरपाली, अछोला व अचानकपुर में धान उपार्जन उपकेंद्र प्रारंभ करने पत्राचार करते हुए खाद्य मंत्री का ध्यानाकर्षित कराते हुए बताया कि ग्रामीण सहकारी समिति मर्यादित अछोला के अंतर्गत किसानों का धान ग्राम जोबा में उपार्जित किया जाता है। उक्त धान उपार्जन केंद्र में छह गांवों के किसान धान बेचते हैं। यहां कुल किसान सदस्य 1816 और यहां का रकबा 2112.09 हेक्टेयर है। खरीब सीजन वर्ष 2020-2021 में 77226 क्ंिवटल धान की खरीदी की गई हैं समिति और आश्रित ग्रामों के किसानों का कहना है कि धान खरीदी केंद्र जोबा में जगह की कमी रहती है। जिससे किसानों को धान विक्रय करने में अतिरिक्त समय के साथ अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसानों व समिति द्वारा ग्राम अछोला में अलग धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए जाने सहकारी समिति के प्रस्ताव के साथ मांग की है। प्रस्ताव में नवीन उप धान उपार्जन केंद्र अछोला में प्रारंभ करने में होने वाले समस्त व्यय को सहकारी समिति द्वारा वहन करने की सहमति जताई गई है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि अछोला में धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किया जाना किसान हित में होगा। इसी तरह ग्राम अचानकपुर में पृथक से धान उपार्जन उपकेंद्र खोले जाने की जरूरत है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित जलकी में अचानकपुर, खडउपार, बंदोरा, खिरसाली व फुसेराडीह के किसान धान विक्रय करते हैं। जलकी समिति उक्त गांवों से करीब 10-12 किमी दूर पड़ता है। अधिक दूरी के साथ ही हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लिहाजा अचानकपुर में नवीन धान उपार्जन उपकेंद्र प्रारंभ करने की आवश्यकता है। वहीं संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने ग्राम डूमरपाली में नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ करने ध्यानाकर्षित करते हुए बताया कि यहां के किसान ज्यादा दूरी तय करके झलप आकर धान बेचते हैं। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस लिहाज से ग्राम डूमरपाली में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलना किसान हित में होगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html