आबकारी मंत्री लखमा ने कहा, चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में होगी शराबबंदी.....

प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है. इससे पहले राज्य सरकार घोषणा पत्र में किये वादे शराबबंदी को पूरा करने की तैयारी में है. आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में शराब बंदी को लेकर राज्य सरकार ने कमेटी गठित किया है. वर्तमान में इस कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा को बनाया गया है. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गठित शराबबंदी अध्ययन दल बिहार के लिए रवाना हुई है. बिहार से लौटकर अध्ययन टीम मिजोरम जाएगी. इसकी जानकारी आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने दी है.

आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि छग में शराब बंदी होगी या नहीं अभी कहना जल्दबाजी होगी. अध्ययन टीम अभी बिहार के लिए रवाना हुई है. बिहार के बाद टीम मिजोरम जाएगी. वहां से आने के बाद अध्ययन टीम सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी.
बस्तर में शराब बंदी का सवाल ही नहीं उठता क्योकि बस्तर के लोग पूजा पाठ में भी शराब का उपयोग करते हैं. इस दौरान मंत्री लखमा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष शराबबंदी को लेकर गंभीर नहीं है. विपक्ष के लोग झूठ बोलने में माहिर हैं, इसलिए बैठक में नहीं आते और कमेटी में मेंबर नहीं भेजते.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments