google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ में जनगणना से होगा समाधान, भूपेश बघेल ने कहा राज्य हित में लड़ना जरुरी.......

Mar 12, 2023
1 min read

जनगणना को लेकर उठे सवालों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा हालातों में जनगणना को बेहद जरूरी माना गया है। छत्तीसगढ़ में जो परिस्थितियां हैं उनमें 40 फीसदी लोग गरीबी रेखा में जीवन यापन करते हैं। लगभग 12 साल हो गए। इनमे कई नए पुराने युवक भी हैं, जो सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों के दौरे के समय लोग मिलकर यही बातें रखते हैं कि उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीपीएल राशन कार्ड, आवास समेत कई मांगे होती है। जब तक कोई सर्वे नहीं होगा तो लोग चिन्हित कैसे होंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी योजना हो या आरक्षण इसका मुख्य आधार जनगणना ही है। जनगणना से ही कई समस्याओं का समाधान संभव हो पाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से अपनी बातें कही है। हम पीएम को जवाब देने के लिए बाध्य नहीं कर सकते, इसके लिए मैंने प्रधानमंत्री से निवेदन किया है।

श्री बघेल ने कहा कि जिस तरह आदिवासी वर्ग से लगातार मांग होती है कि उनकी जनसंख्या अधिक है, लेकिन आरक्षण कम मिल रहा है। कांग्रेस के महाधिवेशन में भी मैंने यह प्रस्ताव रखा था कि जनगणना होनी चाहिए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हित में उनसे मुलाकात करना और मांग रखना भी जरूरी है। अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो लड़ना भी जरूरी है, क्योंकि प्रधानमंत्री, तो हम सबके हैं। यह प्रदेश हित का मामला है। कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html