छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भूकंप के झटके

आज छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में कुछ देर पहले भूकंप के झटके महसूस किए हैं। जानकारी के अनुसार सरगुजा क्षेत्र में 6 से 8 सेकंड तक धरती हिलती रही, इसके अलावा अंबिकापुर, सरगुजा, कोरिया समेत रामानुज नगर, बलरामपुर सूरजपुर कोरिया भटगांव इलाके में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। लोगों को जैसे ही भूकंप का अहसास होते ही भय का माहौल बना गया था। डर की वजह से कई लोग घरों से बाहर निकल गए।
बताया जा रहा है कि अंबिकापुर में करीब 10:28 पर भूकंप के झटके महसूस किए हैं। वही कोरिया में करीब 10:29 मिनट पर। भूकंप से भी कुछ भी जनहानि की कोई शिकायत अब तक नहीं आई है। रिएक्टर पैमाने भूकंप की अनुमानित तीव्रता 5.0 आंकी गई है. सूरजपुर के भटगांव से 11 किमी की दूरी पर भूकंप का केंद्र था.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments