छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का शुभारंभ किया चन्द्रदेव राय ने।

इस्माइल खान की क़लम से :- बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत भिनोद में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने आज छत्तीसगढ़ समाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का शुभारंभ किया, वही शुभारंभ करते हुए विधायक राय ने बताया कि सर्वेक्षण से विभिन्न योजनाओं से वंचित हितग्राही भी अब नवीन सूची में शामिल हो पाएंगे और उन्हें पात्रता के अनुसार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में हमारी भूपेश सरकार कांग्रेस सरकार द्वारा लोगों के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत नवाचार का प्रयोग करते हुए जनता की आवश्यकता के अनुरूप नई-नई योजनाओं को लागू कर उनका बेहतर ढंग से संचालन जारी है। जिनकी सराहना देश के अन्य राज्यों में भी होने लगी है।
साथ ही उन्होंने सभी बिलाईगढ़ विधानसभा के क्षेत्र वासियों को सर्वेक्षण में भाग लेकर सर्वेक्षण कराने का आग्रह किया है उक्त कार्यक्रम में l

बिलाईगढ़ एसडीएम
स्निग्धा तिवारी
जनपद सीईओ योगेश्वरी बर्मन एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ-साथ क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments