google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गांजा तस्करी में बसना पुलिस की बड़ी सफलता।

Mar 14, 2023
1 min read

मुखबीरों की सुचना से पकडाया 46 हजार का गांजा

छत्तीसगढ़ के पडोसी राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का महासमुंद बसना के रास्ते परिवहन किए जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा थाना चौकी प्रभारियों को नशीले पदार्थ, अवैध शराब तथा गांजा के तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया है । जिसके परिपालन में बसना थाना में लगातार कार्रवाई की जा रही है | इसी कड़ी में गत रविवार को मुखबीर से मिली सूचना के अनुसारओड़िशा से बसना की तरफ एक व्यक्ति मोटर साइकिल क्र. TVS-OR 03 F 4258 में गांजा रखकर बिक्री करने हेतु निकला है। सूचना मिलने के बाद बसना थाना की टीम गवाह के ग्राम पलसापाली पहुंची जहाँ बैरियर से गुजरने वाले वाहनों पर निगरानी रखी गयी। इसी दौरान मुखबिर के बताये अनुसार मोटर साइकल TVS star पर सवार एक व्यक्ति ओड़िसा मार्ग से आते दिखा बाइक सवार व्यक्ति को रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम धरणी सिका पिता कैबल सिका उम्र 23 वर्ष साकिन जमला थाना पदमपुर जिला बरगढ़ ओड़िसा निवासी बताया गया| जिसके कब्जे से लगभग 46 हजार रू. का गांजा बरामद किया गया| पुलिस ने इसके अलावा गांजा परिवहन के लिए प्रयोग किये गये बाइक को भी जप्त कर आरोपी को धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है|

कार्यवाही में बसना थाना निरीक्षक कुमारी चंद्राकर के साथ रंजित सिंह छत्रे, सूरज निराला एवं नरेश बरिहा आदि का सहयोग रहा |



समाचार, अख़बार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें


आरिज़ इस्हाक दानी +91 99774 42080

खीरसागर चौहान +91 88155 47640

+91 92853 73640

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html