कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन, खबर पढ़िए........
पत्रकार ईस्माइल खान की कलम से :- सरसींवा - कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के विरोध में आज दिनांक 25 मार्च को विधानसभा बिलाईगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसींवा के द्वारा शाम 5 बजे के आसपास केंद्र के मोदी सरकार का विरोध प्रदर्शन करते हुये कांग्रेस कार्यालय सरसीवा से अपने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए मोदी सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए सरसींवा - सरायपाली मेन चोक मैं पहुंचकर पुतला दहन किया।
जानकारी हो कि केरल के वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा वर्ष 2019 के मानहानि के एक मामले में 2 साल की सजा सुनाए जाने के मद्देनजर शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराया गया। इसी के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। वही पुतला दहन करने के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज चंद्रा , व महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रजनी बघेल ने अपने अपने शब्दों में केंद्र के मोदी सरकार को तानाशाही व भ्रष्ट सरकार कहा है






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments