एसडीएम की कार्यवाई रोकने आधी रात पहुंचा विधायक फिर......................

जानकारी के अनुसार दुर्ग शहर के गंजपारा निवासी विजय जैन रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे गुरूवार की रात को बोर खनन करवा रहा था। देर रात चोरी छिपे बोर मशीन चलने की जानकारी मिलते ही वहां दुर्ग एसडीएम लक्ष्मण तिवारी अपनी टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने इस पर प्रियंका बोरवेल के खिलाफ अवैध बोर खनन की कार्रवाई की।

दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने गर्मी के मौसम में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए बोर खनन पर रोक लगाई हुई है। इसके बाद भी दुर्ग शहर में धड़ल्ले से बोर खनन हो रहा था। दुर्ग एसडीएम लक्ष्मण तिवारी जब इस पर कार्रवाई करने पहुंचे तो वहां दुर्ग विधायक अरुण वोरा कार्रवाई रोकने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर ने कब बोर खनन पर रोक लगाईं न उन्हें पता है न बोर खनन कराने वाले को। ऐसे में कार्रवाई करना गलत है।
विजय जैन ने इस कार्रवाई को रुकवाने हेतु दुर्ग विधायक अरुण वोरा को बुलवा लिया। अरुण वोरा रात में मोके पर पहुंचकर एसडीएम से कार्रवाई न करने की बात कही। एसडीएम ने विधायक की एक न सुनी और बोल वेल मशीन को जब्त कर लिया। विधायक के मना करने के बाद भी कार्रवाई होने को लेकर मौके पर काफी गहमा गहमी का माहौल रहा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments