राजनंदगांव पुलिस की बड़ी सफलता.... एक नग जिंदा कारतूस और पिस्टल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,
राजनांदगांव पुलिस ने रात में गश्त और चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया है जिसके पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। राजनांदगांव पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की है।
राजनांदगांव कोतवाली पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पिस्टल लेकर तुलसीपुर बलदेवबाग क्षेत्र स्थित जाली खाता मैदान में मौजूद है। रात्रि गश्त में निकली पुलिस सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची और रायपुर ब्राह्मण पारा आजाद चौक निवासी संदिग्ध व्यक्ति शुभम मिश्रा को पकड़ा, जिसके पास से पुलिस ने एक नग पिस्टल और एक नग जिंदा कारतूस बरामद किया। इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल का कहना है कि आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी है।
आरोपी शुभम मिश्रा द्वारा यह पिस्टल लगभग 1 साल पूर्व बिहार से लाया गया था , और पिस्टल के संबंध में कोई भी वैधानिक दस्तावेज नहीं है, संदिग्ध शुभम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है। राजनंदगांव पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments