एक आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट को गिरफ्तार कर भेज दिया जेल :- दुर्ग पुलिस
शादी का झांसा देकर ऑर्केस्ट्रा गायिका का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा, मंदिर ले गया था शादी करने, मंदिर में ही छोड़कर हुआ फरार

जानकारी के मुताबिक यह घटना दुर्ग जिले के नेवई थाना तालपुरी क्षेत्र की है।
तालपुरी कालोनी की रहने वाली 50 वर्षीय महिला की शिकायत पर अवधपुरी रिसाली निवासी रमेश श्रीवास्तव (53) के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है पीड़िता और आरोपी दोनों तलाकशुदा हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। छह साल पहले सभी भूतपूर्व छात्रों का मैत्री गार्डन में एक मिलन समारोह हुआ था। जहां पर पीड़िता और आरोपी की मुलाकात हुई थी। पीड़िता अपने पति से अलग रहती थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उससे नजदीकियां बढ़ाई। पीड़िता और आरोपी दोनो आर्केस्ट्रा में गाना गाते है।
आरोपी रमेश श्रीवास्तव मई 2019 की रात पीड़िता को अपने घर ले गया और उससे साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण शुरू कर दिया, जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने 25 फरवरी को राधिका नगर के शनि मंदिर ले गया और शादी करने से इंकार कर पीड़िता को मंदिर के पास ही छोड़कर फरार हो गया, जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई, दुर्ग पुलिस ने केश को देर न करते हुए आरोपी आर्केस्ट्रा गायक रमेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments