google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आज सरसींवा कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विमल देवांगन ने ली - प्रेस वार्ता

Apr 6, 2023
3 min read
पत्रकार ईस्माइल खान की कलम से :- सरसींवा आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कार्यालय सरसींवा पहुँच कर पत्रकार वार्ता किया

पत्रकार वार्ता करते हुऐ विमल देवांगन ने कहा कि मोदी राज में आम जनता की आवाज उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक देश में आज आम आदमी को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है, देश की प्रमुख विपक्ष पार्टी के पूर्व अध्यक्ष संसद राहुल गांधी ने 4 बार भ्रष्टाचार के खिलाफ सदन के अंदर आवाज उठाये हैं, तो उनको सदन में बोलने नहीं दिया जाता हैं। उनका माइक बंद कर दिया जाता हैं। संसद की कार्यवाही नहीं चलने देते। एक नया षड्यंत्र रचा जाता है और राहुल गांधी के संसद सदस्यता को समाप्त कर दिया जाता हैं। सारी घटना क्रम को आपके समक्ष रखते हैं ।विचार करके देखें इस देश में लोकतंत्र को नष्ट किया जा रहा हैं। कांग्रेसी इसे लोकतंत्र की हत्या करार दे रही है। आज के प्रेस वार्ता मे जिला कांग्रेस के महामंत्री विमल देवांगन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज चंद्रा, जिला सचिव गोपाल पांडे ऐसी विभाग के प्रदेश सदस्य मुद्रिका राय ने राहुल गांधी के संसद की सदस्यता समाप्ति को षड्यंत्र करार दिया है उन्होंने कहा कि देश की प्रमुख विपक्ष पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी जब सदन के अंदर बात करते हैं तो उनको बोलने नहीं दिया जाता उनका माइक बंद कर दिया जाता है सत्तारूढ़ दल के बहुमत के चलते संसद की कार्यवाही नहीं चलने देते और जब राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी और विपक्ष की आवाज को नहीं दबा पाए तो भाजपा के द्वारा एक और षडयंत्र रचा गया उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल 2019 को कर्नाटक के कोलार में राहुल गांधी चुनावी भाषण देते हैं 16 अप्रैल 2019 बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने गुजरात के सूरत में शिकायत दर्ज कराया 7 मार्च 2022 को शिकायत कर्ताओं ने अपनी शिकायत पर गुजरात उच्च न्यायालय से रोक लगाने की मांग की इस पर अडानी की सेल कंपनी में 20 हजार करोड़ रुपिया किसका लगा है, इस मामले में एक चीनी नागरिक का नाम भी आ रहा है इस प्रश्न से तिलमिलाई केंद्र सरकार ने आनन-फानन में बंद पड़े केस को पुनः प्रारंभ करा कर 1 महीने में ही निर्णय आने और अधिकतम 2 साल की सजा मिलने तत्पश्चात लोकसभा सचिवालय द्वारा आनन-फानन में सदस्यता रद्द करना इस बात की ओर संकेत करता है कि यह केंद्र सरकार की साजिश है मोदी अडानी के रिश्ते से ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है और हमारी पूरी कोशिश है लोकतंत्र को बचाकर रहेंगे।

लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस निरंतर प्रयासरत है ।भारत के जनता को जानकारी हो कि संसद के बजट सत्र के चल रहे दूसरे भाग में भारत के इतिहास में पहली बार एक सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा संसद को बंधक कर रही है और इसे काम नहीं करने दे रही है या अडानी को बचाने के लिए ध्यान भटकाने की साजिश है, जबकि संयुक्त विपक्ष इस पर संयुक्त संसदीय समिति चाहता है यहां तक कि राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण से अडानी घोटाले के महत्वपूर्ण अंश और श्री राहुल गांधी के भाषण को लगभग पूरी तरह से संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। जबकि निचली अदालत से मानहानि जैसे केस में अधिकतम 2 साल की सजा आज तक किसी को नहीं मिली है दूसरी और भाजपा नेताओं के खिलाफ मामले अत्यधिक उदारता से निपटाए जाते हैं उत्तर प्रदेश के बांदा से भाजपा सांसद आर के सिंह पटेल को नवंबर में एक ट्रेन रोकने सार्वजनिक सड़क को अवरुद्ध करने और पुलिस कर्मियों पर पथराव करने के लिए दोषी ठहराया गया था लेकिन उन्हें केवल 1 साल की जेल हुई थी। यह प्रहार सिर्फ राहुल गांधी पर नहीं यह आक्रमण देश के समूचे विपक्ष और यह देश की 135 करोड़ जनता को धमकाने की साजिश है राहुल गांधी विपक्ष के सबसे प्रभावशाली नेता है जब उनकी सदस्यता रद्द कर सकते हैं उनकी आवाज दबा सकते हैं तब आम आदमी की क्या बिसात या भारत को प्रजातंत्र में तानाशाही की शुरुआत है ऐसे तानाशाहीवो से कांग्रेसी डरने वाली नहीं है , हम जनता के बीच जाएंगे देश के हर गली मोहल्ले चौक चौराहों को सांसद बनाएंगे कहां कहां आप हमारी आवाज रोकेंगे उक्त बातें पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के उपरोक्त नेताओं द्वारा किया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html