अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास हेतु अल्पसंख्यक सेमिनार बसना में हुआ सपन्न

आज छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के द्वारा अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास हेतु अल्पसंख्यक सेमिनार कार्यक्रम रखा गया था| जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा का बसना नगर में आगमन हुआ | इस कार्यक्रम की शुरुवात ईस्तियाक आलम खैरानी के संचालन से हुई, कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बसना कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष मनजीत सिंह सलूजा ने की|

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से अन्य वर्गों के लिए छात्रावास की व्यवस्था कराई गई है मै प्रयास करूँगा शासन के द्वारा आगामी दिनों में सभी जिलों के लिए कन्या छात्रावास बनायी जायेगी| फ़िलहाल अल्पसंख्यक वर्ग के लिए रायपुर में 50 सीट का कन्या छात्रावास खुल चूका है|
उन्होंने अंजुमन उर्दू प्राथमिक शाला बसना हेतु शिक्षकों की व्यवस्था करने की बात कही है|
कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा के द्वारा क्रमशः तौकीर सरवर दानी (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष),तनवीर सईद (कर्मठ एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एल्डर मैन), हाजी वाहिद दयाला, भोलसिंह सिदार (मंडी उपाध्यक्ष), अनीस लाला दानी (प्रधान संपादक - ब्रेकिंग ADN न्यूज़),मोहम्मद इलियास, मन्दाकिनी साहु, यास्मीन बानो, नसरीन बानो, शादाब खैरानी, इमरान मेमन, सोनू सलूजा, प्रकाश जैन, साजीद फुलारा, ताहिर फुलारा, सलीम खान (मिस्त्री), हाजी मुजम्मिल (मुज्जू भाई), अब्दुल गनी, नसरत खान, अयूब कुमार, मधु नाग, नवीन नन्द, एम पाइक, मनजीत सिंह छाबड़ा, डिंपल, रजिंदर सिंह (हरजू), महिपाल सिंह जटाल, चरणजीत सिंह छावड़ा (रज्जू), रंजू भंवरपुर, अभिलाष कुमार, वारिष कुमार इत्यादि को मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

इस कार्यक्रम का सफल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन ईस्तियाक आलम खैरानी (ईस्तू भाई) के द्वारा किया गया






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments