google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

यूट्यूब ने सलेक्ट एडवरटाइजर के लिए “ब्रांडकनेक्ट” किया लॉन्च...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली - गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब ने भारत में क्रिएटर्स और सलेक्ट एडवरटाइजर के लिए कंपनी का ब्रांडेड कंटेंट प्लेटफॉर्म “ब्रांडकनेक्ट” लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि वह क्रिएटर्स, टॉप ब्रांड्स और प्रमुख एजेंसियों के लिए प्रायोजित क्रिएटर कंटेंट को पार्टनर बनाना, प्रमोट करना और मापना आसान बनाना चाहती है।

गूगल ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, “इससे ब्रांडों को काम करने के लिए क्रिएटर्स के सही मिक्स और प्रोफाइल की पहचान कर अपने ब्रांडेड कंटेंट कैपेंन को अधिक सहजता से निष्पादित करने में मदद मिलेगी। जबकि क्रिएटर्स के पास डिस्कवर करने और अपने कंटेंट से अधिक कमाई करने का एक नया रास्ता होगा।”

एक स्टेज देने के अलावा, कंपनी ने कहा कि वह लोगों को क्रिएटिविटी को जगाने के लिए सही टूल्स के साथ एक वर्कशॉप, इन आइडियाज को लाने के लिए क्रिएटिव स्टूडियो, दर्शकों को उनकी पसंद के कंटेंट खोजने में मदद करने के लिए स्पॉटलाइट और उनका अपना पर्सनल बॉक्स-ऑफिस भी देना चाहते है जो उन्हें अधिक राजस्व अर्जित करने में मदद करता है।

कंपनी ने एक नया पॉडकास्ट फीचर भी पेश किया है, जिसे धीरे-धीरे भारत में सभी लिस्नर्स के लिए पेश किया जा रहा है। गूगल ने कहा, ”हमने इसे धीरे-धीरे भारत में अपने सभी लिस्नर्स तक पहुंचाना शुरू कर दिया है। यूट्यूब स्टूडियो में नए फीचर्स से पॉडकास्ट पब्लिश करना आसान हो गया है, जबकि यूट्यूब म्यूजिक होमपेज पर पॉडकास्ट शेल्फ लिस्नर्स के लिए डिस्कवरी को बेहतर बनाने और क्रिएटर्स के लिए जुड़ाव बढ़ाने में मदद करेगा।”

“भारत में यूट्यूब म्यूजिक पर ऑन-डिमांड, ऑफलाइन और बैकग्राउंड सुनने के लिए पॉडकास्ट उपलब्ध होने के साथ, यह ऐड्स और सब्सक्रिप्शन के माध्यम से प्लेटफॉर्म पर ज्यादा कमाई करने का अवसर खोलता है।”

इस बीच, यूट्यूब ने अपने म्यूजिक ऐप में हर गाने के लिए प्ले काउंट जोड़ा है और प्लेलिस्ट आर्ट के लिए जेनरेटिव एआई क्रिएटर की उपलब्धता को बढ़ाया है। यूजर्स अब यूट्यूब म्यूजिक द्वारा जेनरेट किए गए किसी एल्बम या पब्लिक प्लेलिस्ट को ब्राउज करने पर प्रत्येक ट्रैक के लिए प्ले काउंट देखेंगे।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html