पिकनिक मनाने पहुंचे युवकों की रानीदरहा के जलप्रपात में डूबने से मौत.........

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है | पर्यटन स्थल रानीदहरा जल प्रपात में पिकनिक मनाने गए दो युवकों की मौत हो गई | मिली जानकारी के अनुसार दोनों की डूबने से मौत हुई है | बताया जा रहा है कि नहाते दोनों युवक गहराई में जा समाए | 2 सितंबर शनिवार की शाम 5 बजे की घटना है | 4 घंटे की कड़ी मशक्कद के बावजूद दोनों की लाश नहीं मिली थी | पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह दोनों युवकों की डेड बॉडी को जलप्रपात से बाहर निकाला गया | दोनों युवक कवर्धा शहर के निवासी थे | मृतक युवक का नाम राहुल ठाकुर और शुभम झारिया बताया जा रहा है | 10 दोस्त एक साथ पिकनिक मनाने गए थे, जिसमें से रानी दहरा जलप्रपात से 8 दोस्त कल रात को लौट गए थे | बोडला थाना के रानीदहरा जलप्रपात का मामला है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments