पुल के नीचे मिली यूवक की लाश, हत्या की आशंका.....

गोविंदपुरा थाना इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब यहॉ बजरंग मार्केट के पास 80 फिट रोड पर स्थित पुलिया के नीचे एक अज्ञात युवक का शव नाली में पड़ा नजर आया। मृतक के सिर पर चोट के निशान नजर आने से पुलिस ने हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया है। हालांकि अनुमान यह भी है कि मृतक नशे की हालत में पुलिस से नीचे गिर गया होगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
थाना पुलिस ने बताया की बुधवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली थी, कि बजरंग मार्केट के पास 80 फिट रोड पर स्थित पुलिया के नीचे अज्ञात युवक का शव नाली में पड़ा है। खबर मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल की जॉच के बाद शव को पीएम के लिये भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान गढ़ाकोटा जिला सागर निवासी अजय विश्वकर्मा पुत्र बबलू विश्वकर्मा (24) के रूप में हुई है।
मृतक अपने माता-पिता के साथ प्रगति नगर 80 फिट रोड पर किराए के मकान में रहकर एक निर्माणाधीन इमारत में मेहनत-मजदूरी का काम करता था। जॉच में यह बात भी सामने आई है की मृतक शराब के नशे का आदि था, और बीती रात भी उसने अपने दोस्त के साथ बैठकर शराब पी थी। मृतक के सिर में चोट के निशान मिलने को लेकर पुलिस का यह भी अनुमान है कि शराब के नशे में वह पुलिया से नीचे गिर गया होगा जिससे उसके सिर में चोंट लगने से उसकी मौत हो गई। जॉच टीम का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments