अग्निवीर भर्ती रैली में आज धमतरी जिले के युवा होंगे शामिल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
धमतरी- कलेक्टर रघुवंशी ने जिले के युवओं के लिए निरू शुल्क बस व्यवस्था की थी, जिसे अपर कलेक्टर आर मरकाम ने कलेक्टरेट कार्यालय से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी की विशेष पहल पर अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली मे शामिल होने जिले के युवा जिला जांजगीर चांपा के लिए रवाना हुए।
जांजगीर मे आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में 18 दिसंबर को धमतरी जिले के युवओं की शारीरिक दक्षता सम्बन्धी परीक्षा होनी है, इसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा युवओं को जांजगीर ले जाने हेतु निःशुल्क बस सुविधा की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर रघुवंशी ने युवओं को अपनी शुभकामनाएँ दी और कहा की देश सेवा का यह सुनहरा अवसर है। युवाओं ने जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराने पर खुशी जाहिर किया और धन्यवाद दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments