युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार..पीएम मोदी को काला झंडा दिखाने थे निकले ..

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज रायगढ़ के कोड़ातराई में आगमन होने वाला है। पीएम मोदी के आगमन पर काला झंडा लेकर उनका विरोध करने के लिए पहले से युवा कांग्रेस ने तैयारी कर रखी थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सैकड़ों युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप हाथों में काला झंडा और काले रंग का पोस्टर लिए नरेंद्र मोदी हाय-हाय और मोदी गो बैक के नारे लगाते हुए कोड़ातराई की ओर रवाना हुए तो पुलिस ने उन्हें शहर में ही रोक लिया। इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने जमकर विरोध जारी किया। पुलिस द्वारा समझाईश देने पर भी हुए वे नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि युवा अध्यक्ष आशीष जायसवाल समेत सैकड़ों की संख्या में प्रधानमंत्री मोदी के विरोध के लिए रवाना हुए कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पहले से ही कड़े इंतजाम किये थे। स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो, इसके लिए पुलिस के कुछ बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। कांग्रेसियों के इस प्रदर्शन की तैयारी को देखते हुए पुलिस भी मुस्तैद है। पुलिस द्वारा शहर भीतर ही कांग्रेसियों को गिरफ्तार करने की कवायद की जा रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments