google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा का विरोध करते हुए युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च....

Sep 11, 2023
2 min read



























































छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा आज राजधानी रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश में रायपुर शहर युवा कांग्रेस द्वारा विनोद कश्यप के नेतृत्व में मणिपुर में हो रही हिंसक घटनाएं, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार को लेकर आज रायपुर के गांधी मैदान से लेकर राजीव गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया इस कैंडल मार्च में सैकड़ो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मोमबत्ती और पोस्टर लेकर मार्च निकाला।


जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद कश्यप ने कहा कि आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश में रायपुर शहर जिला युवा कांग्रेस द्वारा मणिपुर में हो रही हिंसक घटनाओं को लेकर युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकतंत्र के खिलाफ जो सरकार चल रही है उसे नींद से जागने का प्रयास युवा कांग्रेस इस कैंडल मार्च के तहत कर रही है।


बता दें कि पिछले तीन महीने से लगातार मणिपुर में आम जनता और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार हो रहा है और केंद्र की मोदी सरकार जो नींद में सोई हुई है वह कुछ प्रयास नहीं कर रही है। यहां तक की जब विपक्ष लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाले संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मणिपुर पर जवाब मांगती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब देने के लिए संसद नहीं आते हैं ऐसी सरकार जो जनता के लिए कुछ भी नहीं सोच रही है,हो रहे घटनाओं का जवाब नहीं दे रही हो इसके खिलाफ आज युवा कांग्रेस द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया है आने वाले समय में भी युवा कांग्रेस मणिपुर की घटनाओं को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को जगाने का प्रयास करती रहेगी।


इस कैंडल मार्च में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी जोगराज जैन ,जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप, जिला उपाध्यक्ष अनीश निजामी, प्रदेश महासचिव आशिका कुजूर, प्रदेश सचिव शानू रजा प्रदेश संयोजक तुषार गुहा विधानसभा उपाध्यक्ष नवाज खान,अजय साहू ,राहुल, सुयश शर्मा, भूपेंद्र जलचत्री,विष्णु गुप्ता,विनय तिवारी हैदर अली सहित युवा कांग्रेस के साथ शामिल हुऐ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html