google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

युवा कांग्रेस के पदाधिकारी को कर्नाटक से आए हुए विशेषज्ञ द्वारा दिया गया प्रशिक्षण....

Sep 26, 2023
3 min read







































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • छत्तीसगढ़ी युवा कांग्रेस द्वारा आज राजीव भवन में मीडिया विभाग के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश भर के पदाधिकारी को दिया गया मीडिया में कार्य करने का प्रशिक्षण।।

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा आज दिनांक 26/09/23 को प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में युवा कांग्रेस मीडिया विभाग की बैठक एवं प्रशिक्षण शिविर रखी गई थी इस प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण पांडे एवं प्रदेश प्रभारी डॉक्टर पलक वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा मौजूद थे इस प्रशिक्षण शिविर में कर्नाटक से प्रशिक्षण देने के लिए मीडिया के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों से जिला संयोजकों को इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण दिया गया इसमें मुख्य रूप से कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में कैसे युवा कांग्रेस की मीडिया की टीम कायदे की थी उसको लेकर आज विस्तृत चर्चा की गई एवं प्रदेश के प्रत्येक जिलों से आए हुए पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियां को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करने का संकल्प लिया गया साथी जो युटुब और इंस्टाग्राम के इनफ्लुएंसर है उनको भी युवा कांग्रेस के सारे कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास करें।।

मीडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण पांडे ने कहा की आज छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस मीडिया विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम रखा गया है इस कार्यक्रम में कर्नाटक से आए हमारे दो विशेषज्ञ जो मीडिया के बारे में आप सभी को प्रशिक्षण देंगे साथ ही कुछ महीनो में विधानसभा में चुनाव होने वाले हैं और पिछले 5 वर्षों में किए गए कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य आप सभी को करना है इसको लेकर आज इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की मीडिया विभाग की टीम बेहद सक्रियता के साथ विधानसभा चुनाव में मीडिया के माध्यम से कार्य करेगी।।

प्रदेश प्रभारी डॉ पलक वर्मा ने कहा कि आज प्रशिक्षण शिविर में आए हुए युवा कांग्रेस के सभी मीडिया विभाग के पदाधिकारी का में स्वागत करती हूं और आप सभी को इसमें शिक्षण शिविर में सीखने हर विषय पर आने वाले समय में कार्य करना है साथ ही मैं आप सभी को यह शपथ दिलाना चाहती हूं की आने वाले समय में हम छत्तीसगढ़ सरकार की सारी योजनाओं को लेकर मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्यक्रम करेंगे।।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा की मीडिया देश का चौथा स्तंभ है जिसका दुरुपयोग नरेंद्र मोदी लगातार करते आ रहे हैं झूठे वादे करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं आज युवा कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण शिविर एवं बैठक रखी गई है इस बैठक में प्रदेश के प्रत्येक जिलों से आए हुए मीडिया के पदाधिकारी को आज प्रशिक्षण दिया जा रहा है और मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की मीडिया विभाग की टीम सरकार के जो जन कल्याण योजनाएं हैं उसे मीडिया के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी और कर्नाटक से आए हुए विशेषज्ञों का में तहे दिल से धन्यवाद देता हूं कि वह समय निकालकर छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण देने के लिए आए हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि प्रशिक्षण शिविर से हमें कुछ नया सीखने को मिला और आने वाले समय में हम इन सारे विषयों को ध्यान में रखते हुए मीडिया के साथ संबंध में बनाकर छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार लायेगे।।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी डॉ पलक वर्मा राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद पढ़ी प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण पांडे प्रदेश प्रभारी काशिफ उस्मानी एवं प्रशिक्षण देने आए वासु जी और भारत जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html