google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

युवक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन बैंगलोर-छत्तीसगढ़ माडल, 250 से अधिक कांग्रेसी होंगे शामिल……..

Jul 26, 2023
1 min read












युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 26 से 28 जुलाई तक कर्नाटक के बंगलुरु में होगा। देशभर के युवा कांग्रेसियों के जमावड़े के बीच राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ माडल की गूंज सुनाई देगी।

अधिवेशन स्थल पर छत्तीसगढ़ को एक स्थान मिला है, जिसमें प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र किया गया है।

प्रदेश से 250 से ज्यादा युवक कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने जा रहे हैं। मिशन 2024 को देखते हुए अधिवेशन का प्रवेश शुल्क 2024 रुपये रखा गया है। प्रदेश में युवक कांग्रेस के नौ लाख कार्यकर्ता हैं। जबकि सदस्यता शुल्क के रूप में 15 लाख से ज्यादा की राशि छत्तीसगढ़ से एकत्र हुई है।

युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले साढ़े चार साल में छत्तीसगढ़ में आए बदलाव की जानकारी दी जा रही है। इतना बदला छत्तीसगढ़ टीम से जानकारी दी गई है। इसमें कर्जमाफी, नरवा, गरुवा घुरवा बाड़ी का जिक्र हैं। इसके साथ ही डीएमएफ की राशि से आदिवासी क्षेत्रों में हुए बदलाव, शिक्षा की भाजपा सरकार में स्थिति का तुलनात्मक आंकड़ा भी पेश किया गया है।

छत्तीसगढ़ माडल के पोस्टर में बताया गया है कि बस्तर में भाजपा ने शिक्षा व्यवस्था की यह दुर्दशा कर रखी थी कि आज बस्तर फाइटर के लिए पांचवीं पास लोग नहीं मिल रहे हैं। लागत में कमी और उत्पादन की कीमत मिलने से आज छत्तीसगढ़ का किसान खुशहाल है। अब गरीब बच्चे भी शानदार स्कूलों में पढ़ रहे हैं, यह परिवर्तन छत्तीसगढ़ में आया है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक हर कोई अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को महसूस कर रहा है।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html