अरविंद दीक्षित वार्ड में युवा कांग्रेस एवं NSUI ने निकाली संकल्प यात्रा....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा आज रायपुर दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत ले. अरविंद दीक्षित वार्ड से संकल्प यात्रा एक कदम रायपुर दक्षिण में परिवर्तन का प्रारंभ किया गया इस यात्रा में सैकड़ो के तादाद में कार्यकर्ता एवं वार्ड की जनता की संकल्प यात्रा से जुड़ी युवा कांग्रेस द्वारा इस संकल्प यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा द्वारा किया गया अरविंद दीक्षित वार्ड के अंतर्गत गली, मोहल्ले में जाकर आम जनता से 35 साल में बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक रहते हुए दक्षिण में कुछ नहीं किया इस बात को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया एवं 5 साल की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां आम जनता तक पहुंचाई।।

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा की आज हमने दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत ले. अरविंद दीक्षित वार्ड से संकल्प यात्रा निकाली इस संकल्प यात्रा का मकसद रायपुर दक्षिण विधानसभा के निष्क्रिय विधायक बृजमोहन अग्रवाल के नाकामियों को लेकर एवं 5 साल की कांग्रेस सरकार की जनहित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य यात्रा कर रही है यह यात्रा लगातार सात दिनों तक दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत सारे वार्डों में घूमेगी आज अरविंद दीक्षित वार्ड में आम जनता का वह समर्थन मिला सैकड़ो के तादाद में जनता हमसे मिला और जुड़ने का प्रयास किया हमने 5 साल की कांग्रेस सरकार की सब जनकल्याणी योजनाओं के बारे में जनता को बताया एवं जनता को अवगत कराया की 35 वर्षों से जो निष्क्रिय विधायक इस क्षेत्र का नेतृत्व कर रहे हैं उन्होंने दक्षिण विधानसभा जैसे 35 साल पहले था आज भी वैसा ही है कोई नया या अनोखा काम नहीं उन्होंने किया ना कोई अच्छे स्कूल बनाएं ना ही दक्षिण विधानसभा में कोई अच्छा अस्पताल बनाया इन सारी बातों को लेकर आज हमने वार्ड में संकल्प यात्रा की जिसमें लोगों का समर्थन मिला।।
इस संकल्प यात्रा में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद आकाशदीप शर्मा वार्ड अध्यक्ष नवीन केसरवानी युवा कांग्रेस महासचिव भावेश शुक्ला जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष समीर भट्ट एनएसयूआई जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी,शांतनु झा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments