आधी रात को बर्थडे पार्टी मनाते युवाओं का क्षेत्रीय रहवासी से विवाद......

तुकोगंज थाना क्षेत्र के वल्लभ नगर में इंदौर में बर्थडे पार्टी मनाते युवाओं का क्षेत्रीय रहवासी की आपत्ति के बाद विवाद हो गया बताया जा रहा है कि युवाओं ने रहवासियों के साथ गालीगलौज करते मारपीट भी की। प्राप्त जानकारी अनुसार मामले में 25 से 30 युवक अलग - अलग टूव्हीलर से रात 12 बजे के आसपास दोस्त का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे । जो पटाखे फोड़ने के साथ कॉलोनी में काफी समय तक उत्पात मचाते रहे । शोर - शराबे और हुड़दंग से परेशान होकर वल्लभ नगर निवासी आशित राजकोटिया बर्थडे मना रहे युवकों को समझाइश देने पहुंचे थे । जिस पर युवक गालीगलौज करने लगे ।
विवाद होता देख राजकोटिया की पत्नी अर्चना और बेटी भी घर से बाहर आए जिनसे भी युवक गालीगलौज करने लगे , जिसका विरोध करने पर आशित राजकोटिया के साथ मारपीट शुरू कर दी । यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । विवाद के बाद सभी युवक घटना स्थल से फरार हो गए । जिसके बाद राजकोटिया परिवार ने पूरी घटना की जानकारी तुकोगंज थाना पुलिस को वल्लभनगर रहवासी संघ के पदाधिकारी के साथ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया पुलिस ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments