google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं साहू समाज के निर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह आयोजित...

Dec 25, 2023
2 min read




































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा है कि साहू समाज समय के अनुरूप नुरूप अन्य समाजों से कदम से क कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है और प्रदेश और देश की तरक्की में योगदान दे रहा है। वे रविवार को रायपुर के कर्मा धाम कृष्णा नगर में आयोजित साहू युवक-युवती परिचय ने सम्मेलन और नव निर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ साहू समाज द्वारा उप मुख्यमंत्री साव को पगड़ी पहनाकर तथा त्रिशूल भेंटकर सम्मानित किया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन से यह सिद्ध होता है कि ए ई साहू समाज एक विकसित समाज है। जा साहू समाज की विशेषता ईमानदारी र्च और मेहनत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जाने देश का मान सम्मान बढ़ाने का काम पूरी दुनिया मे किया है। समाज के मान, सम्मान और गौरव बढ़ाने के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। उप मुख्यमंत्री साव ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को अपनी शुभकामनाएं दी।

साहू समाज द्वारा ग्राम बोइझरा (भखारा) निवासी टेमन लाल साहू समाज को दो एकड़ जमीन दान करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रमशीला साहू, सहित स्थानीय साहू समाज के पार्षदगण एवं छत्तीसगढ़ साहू समाज के अध्यक्ष केशव राम साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में नव निर्वाचित विधायकों का छत्तीसगढ़ साहू समाज द्वारा शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इनमें रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, कसडोल विधायक संदीप साहू, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, भाटापारा विधायक इन्द्र साव, धमतरी विधायक ओंकार साहू, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू और साजा विधायक ईश्वर साहू शामिल हैं।

कांग्रेस अप्रासंगिक हो रही है : साव

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बदले जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि धीरे-धीरे प्रदेश में कांग्रेस अप्रासंगिक हो रही है। प्रभारी बदलने से कोई लाभ नहीं होगा। आज कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति है। 11 की 11 सीटें भाजपा जीतेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे । दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार गठन के बाद पहली बार दिल्ली जाना हुआ। प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात हुई। केंद्रीय नेताओं से भेंट के दौरान प्रदेश से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा हुई। केंद्र के सहयोग से छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए काम करेंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों को विभागों के बंटवारे के संबंध में उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि मंत्रिमंडल का गठन करना और विभाग निर्धारित करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। जल्द ही मंत्रियों के विभाग का आवंटन हो जाएगा। लोकसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों को मिले लक्ष्य पर उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट प्रतिशत और सीटों के हिसाब से ऐतिहासिक जीत मिली है। जनता की इच्छा की पूर्ति के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी विरोध के उत्साह में देश का विरोध करने में विपक्षी दल नहीं चूक रहे। विपक्ष देश के हितों के विपरीत काम कर रहा है। विपक्ष को लोकसभा चुनाव में जनता कड़ा सबक सिखाने वाली है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html