google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बेटी को भगा ले गया युवक, गुस्साए पिता ने परिजन पर चलाई गोली.....

Dec 11, 2023
2 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जबलपुर - मध्य प्रदेश के जबलपुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रविवार देर रात जबलपुर के सुनहरा गांव में प्रेम प्रसंग के चलते घर से गायब युवती के पिता ने गांव से गायब युवक के परिवार पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। जिसमे युवक के पिता की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। युवती की पिता को आशंका है कि उसकी बेटी को युवक भगा ले गया है। इसी आशंका के चलते यह गोली कांड हुआ है। मृतक का नाम धन सिंह है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर चरगवां थाना पुलिस पहुंची और घायल धन सिंह ओर चाचा हल्के सिंह को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया। जहां डॉक्टर ने धन सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने धन सिंह की हत्या के मामले में श्याम सिंह पटेल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।


गौरतलब हो धन सिंह चढ़ार का बेटा शनिवार की सुबह से ही घर से गायब था। वहीं श्याम सिंह की बेटी भी घर पर नही थी। श्याम सिंह को शक था कि धन सिंह बेटे के साथ ही उसकी बेटी कहीं चली गई है। रविवार की सुबह श्याम सिंह ने चरगवां थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई की उसकी बेटी शनिवार से गायब है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। युवती के पिता श्याम सिंह को आशंका थी कि धनसिंह का बेटा उसकी बेटी को लेकर भगा है इस बात से श्याम सिंह काफी नाराज था। रविवार को देर रात को श्याम सिंह बंदूक लेकर धन सिंह के घर के पास पहुंचता है, और ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर देता है। इस वारदात में धन सिंह ओर उसका साथी हल्केराम भी घायल हो जाता है। घटना के बाद परिजन इलाज के लिए धन सिंह को मेडिकल लेकर पहुंचते है, जहां उसकी मौत हो जाती है।घटना को अंजाम देने श्याम सिंह मौके से फरार हो जाता है।


मृतक धन सिंह के भाई छोटे लाल ने बताया कि शनिवार की सुबह से श्याम सिंह की बेटी घर से गायब थी, वहीं धन सिंह का बेटा भी घर पर नहीं था। श्याम सिंह को शक था कि धन सिंह का बेटा ही उसकी बेटी को लेकर कहीं चला गया है। तभी से श्याम सिंह बदला लेने की फिराक में था।रविवार की रात को 40 वर्षीय धन सिंह जब घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी अंधेरे में श्याम सिंह आता है, और ताबड़तोड़ गोलियां चला देता है। जिसमे दो लोगो को गोलियां लगती है। जिसमे से एक कि मौत अस्पताल में हो गई है और एक घायल है।


एएसपी सोनाली दुबे के अनुसार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुची थी। ग्रामीणों से पूछताछ की गई है आरोपी की लड़की गायब है जिस पर उसके पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश की जा रही थी। इसी दौरान रात में यह घटनाक्रम हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है। साथ ही गायब युवक ओर युवती की भी तलाश की जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html