google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मेट्रो स्टेशन पर तमंचा लेकर पहुंचा युवक, CISF ने पुलिस को सौंपा......

Sep 25, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नोएडा के मेट्रो स्टेशन पर एक युवक तमंचा लेकर पहुंच गया। उसे मेट्रो स्टेशन पर मौजूद सिक्योरिटी ने हिरासत में ले लिया और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। पुलिस अब इस युवक का पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही है। घटना रविवार रात की है। मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर रविवार रात एक युवक तमंचा लेकर पहुंच गया। जांच के दौरान सीआइएसएफ के उपनिरीक्षक ने तमंचा बरामद कर लिया।


आरोपी को पुलिस को सौंपकर अवैध हथियार रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। युवक ने बताया कि वह गलती से तमंचा अपने साथ ले आया था। उसका इरादा कोई वारदात करने का नहीं था। सीआइएसएफ के उप निरीक्षक नीरज कुशवाह की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई गई है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक रविवार शाम वह सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे थे। रात करीब आठ बजकर 23 मिनट पर एक यात्री आया, उसने बताया कि उसके पास हस्तनिर्मित तमंचा है। सुरक्षाकर्मियों ने उससे दिखाने को कहा। आरोपी ने अपना नाम मुनव्वर और पता मेरठ की जाकिर कालोनी बताया है। सीआइएसएफ के जवानों ने आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप चौधरी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है कि वह तमंचा कहां से लाया था। तमंचा लेकर कहां जा रहा था। उसका इरादा कोई वारदात करने का था या नहीं। साथ ही मेरठ पुलिस से संपर्क साधकर जानकारी ली जा रही है कि कहीं मुनव्वर का कोई आपराधिक इतिहास तो नहीं है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html