google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पासवर्ड नहीं बताने वाले युवक का हो गया मर्डर, गेम की लत...

Jan 19, 2024
2 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में ऑनलाइन मोबाइल गेम का पासवर्ड साझा करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की उसके चार दोस्तों ने कथित तौर पर हत्या कर दी | पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी | पुलिस ने बताया कि 8 जनवरी से लापता 18 वर्षीय पपाई दास का शव सोमवार को फरक्का में फीडर नहर के निशिंद्र घाट के पास मिला |


10वीं कक्षा के छात्र पपाई की उसके चार ‘करीबी’ दोस्तों ने एक मोबाइल ऑनलाइन गेम के लिए पासवर्ड साझा करने पर असहमति के बाद कथित तौर पर हत्या कर दी, आरोपी युवकों को पकड़ लिया गया है. पुलिस ने बताया कि ये पांच लोग फरक्का बैराज के नजदीक ऑनलाइन गेम खेलते थे. पपाई आठ जनवरी की शाम को बाहर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा | नौ जनवरी को परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई |

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘प्रारंभिक जांच के आधार पर, हमें पता चला कि पीड़ित ने अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलने के लिए अपना पासवर्ड साझा करने से इनकार कर दिया था, जिसकी वजह से झगड़ा हुआ और अंततः उसकी हत्या कर दी गई.’ इतना ही नहीं हत्या करने के बाद, चार दोस्तों ने अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर मृतक को जलाने की भी कोशिश की, पुलिस ने बताया कि आरोपी हत्या करने के बाद आंशिक रूप से जले हुए शव को फरक्का फीडर के निशिंद्र घाट में फेंक दिया और अपने घर भाग गए | हमने उनके मोबाइल फोन के टावर लोकेशन के जरिए उनकी संलिप्तता का पता लगाया, पीड़िता की मां ने उसके शरीर पर बने टैटू से उसकी पहचान की. पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि मृतक इस ऑनलाइन गेम का इतना आदी था कि उसने इस साल अपनी प्री-बोर्ड परीक्षा भी छोड़ दी थी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html