शिवनाथ नदी में युवक ने कूदकर की खुदखुशी, जाने पूरा मामला....

दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी में एक युवक ने कूदकर खुदकुशी कर ली है | घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है | वहीं युवक के शव को तलाशने में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम जुट गई है | यह मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है | जानकारी के अनुसार, युवक नई बुलेट वाहन नदी किनारे खड़ी कर नदी में कूद गया | नदी में कूदने वाले युवक की पहचान बोरसी निवासी उमाकांत साहू (23) के रूप में हुई है | युवक ने पहले अपना घड़ी, चश्मा, पर्स, मोबाइल बाइक में रखा उसके बाद नदी में छलांग लगाई | मामले में पुलगांव थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुटी हुई है | ऐसी एक घटना बीते कल हुई जिसमे 4 लोगो की मौत हो गई थी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments