चोरी करते पकड़ाया युवक,फिर दुकानदार ने जमकर कुटा...

बिलासपुर में एक 12 साल के लड़के की जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पड़ोसियों का आरोप है कि लड़का उनके दुकान में चोरी करने के लिए घुसा था, रंगे हाथों पकड़ में आने के बाद डंडे से उसकी पिटाई की गई और उठाकर पटक दिया गया। इस दौरान बच्चे के परिजन ने भी जमकर हंगामा मचाया।
बाद में दोनों पक्ष थाना पहुंचे। लेकिन, पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाए उनके बीच समझौता करा दिया। बच्चे की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments