google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

युवक की बेरहमी से हत्या, आधी रात मिली खून से लथपथ लाश...

Sep 7
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

धमतरी :- धमतरी शहर में अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है | अर्जुनी थाना क्षेत्र के कंडेल गांव में हत्या की वारदात सामने आई है | अज्ञात आरोपी ने युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया | आधी रात खून से लथपथ लाश बरामद की गई है. वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है |


जानकारी के मुताबिक, रविवार रात राहगिरों ने अर्जुनी थाना पुलिस को खून से लथपथ लाश मिलने की सूचना दी | मौके पर पुलिस की टीम पहुंची | शरीर पर चोट के निशान धारदार से हमले की ओर इशारा कर रहे हैं | घटनास्थल पर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है |


मृतक की पहचान 30 वर्षीय पारसमणि साहू के रूप में हुई है | युवक और आरोपी के बीच क्या आपसी रंजिश थी, या किसी और वजह से हत्या की गई | वारदात के असली कारण की तलाश में पुलिस सुलझाने में लगी हुई है | आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है. मामले में आग की जांच जारी है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html