google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रामनगर स्कूल ग्राउंड के पास युवक को बेरहमी से पीटा, केस दर्ज.....

Sep 29, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर स्कूल ग्राउंड के पास आज दोपहर एक टाईल्स मिस्त्री का रास्ता रोक कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की है। इस दौरान धारदार हथियार से पीडि़त युवक की पीठ पर वार कर उसे डंडे से आरोपी बुरी तरह पीटते रहे। लहूलुहान युवक आरोपियों के चंगुल से बच कर अपने दोस्त के पास पहुंचा और फिर दोनों ने थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीडि़त युवक 21 वर्षीय भरत लाल साहू ने बताया कि वह अपने दोस्त विनय पटेल के साथ 18 नंबर रोड पेट्रोल पंप से गाड़ी में पेट्रोल डलवा कर राम नगर स्कूल ग्राउंड की तरफ जा रहा था।


इंदिरा गांधी कॉलेज के सामने रोड पर देव अपने साथियों के साथ खड़ा था, उसने भरत का रास्ता रोक पुरानी बात को लेकर गालियां देने लगा। इसी दौरान धारदार वस्तु से उसकी पीठ पर वार किया गया। देव और उसके साथी हाथ मुक्का व डंडा से भरत को मारने लगे। उसकी पीठ और सिर पर चोट आई है। भरत वहां से बचकर भागा और विनय पटेल ने बीच बचाव किया तो आरोपी मौके से भाग निकले। वैशाली नगर थाना में ड्यूटी अफसर जीडी मिश्रा ने बताया कि इस घटना में आरोपी देव और उसके साथियों के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 341, 34 और 506 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html