अवैध शराब की पेटियों के साथ युवक को किया गिरफ्तार.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुरैना पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद सिंह ठाकुर के द्वारा अवैध शराब माफिया के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए गए थे।
इसी निर्देशन में सिहोनिया थाना प्रभारी जयदीप सिंह भदोरिया ने युवक के घर से अवैध शराब की 6 पेटियां पकडऩे में सफलता हासिल की है, बता दें कि सिहोनिया थाना प्रभारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की खडिय़ार गांव निवासी बांके कटारे अपने मकान के पास बनी झोपड़ी के अंदर रखकर अवैध शराब की बिक्री कर रहा है मुखबिर की सूचना से सिहोनिया थाना प्रभारी जयदीप सिंह भदोरिया ने बाँके कटारे के मकान के पास बनी झोपड़ी में देखा तो त्रिपाल के नीचे मसाले की अवैध शराब की 6 पेटियां रखी हुई थी, जिसे जप्त कर युवक के खिलाफ पुलिस ने 34(2) का मामला दर्ज किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 32500 बताई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments