google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिना मेकअप भी करेंगी ग्लो... स्किन केयर के 6 हेल्दी टिप्स...

Dec 14, 2023
3 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

अपने चेहरे पर हेल्दी और नेचुरल ग्लो हर कोई चाहता है। लेकिन क्या अपनी नेचुरल स्किन के लिए लंबे समय तक मेकअप और केमिकल प्रोडक्ट्स पर निर्भर होना सही है?


बदलते मौसम और बिजी लाइफस्टाइल के साथ हमारी स्किन में बहुत फर्क आने लगता है। जिसके लिए हम अलग-अलग समाधान ढूंढने लगते हैं और नहीं चाहते हुए भी मार्केट के केमिकल प्रोडक्ट के जाल में फंसते चले जाते हैं। जो शुरुआत में रिजल्ट दिखाते हैं, लेकिन कब तक आपकी स्किन पर असर करेंगे इसकी कोई गारंटी नहीं होती। तो क्यों न कुछ ऐसी हेल्दी आदतें अपनाएं, जिससे हमारी त्वचा को प्राकृतिक निखार मिले। साथ ही हमारी स्किन बिना मेकअप ग्लोइंग और सॉफ्ट रहें।

आइए जानते है ऐसी 6 हेल्दी हेबिट्स जिसके जरिए आप बिना मेकअप भी ग्लो कर पाएंगी –

1. खुद को हाइड्रेट रखनें

अगर आपका शरीर आंतरिक रूप से साफ है, तो उसका असर आपकी बाहरी त्वचा पर नजर आता है। इसलिए आपको खुद को अच्छी तरह हाइड्रेट रखना चाहिए। इसके लिए आप पर्याप्त पानी पीने के साथ जूस और नारियल पानी का भी सेवन कर सकते है। जो आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखने के साथ आपकी स्किन को क्लीन और ग्लोइंग बना सकता है।

2. जंक छोड़कर अपनाएं हेल्दी फूड

मार्केट का जंक फूड आपको बीमार करने के साथ आपकी स्किन को भी बहुत ज्यादा प्रभावित करता है। क्योंकि इसमें अनहेल्दी फेट्स और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा अधिक होती है। जो आपके शरीर के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी नुकसानदायक होती है। इसलिए आपको अपनी जंक की हेब्बिट को छोड़कर मौसम के अनुसार फलों और सब्जियों का सेवन करना होगा।

3. तनाव को रखें खुद से दूर

आपके मानसिक स्वास्थ्य का सीधा सम्बन्ध आपके शरीर और आपकी त्वचा से है। मायो क्लिनिक के अनुसार अ नियंत्रित तनाव आपकी त्वचा को ज्यादा संवेदनशील बना सकता है। इससे मुहांसे और अन्य त्वचा सम्बन्धित समस्याय हो सकती है। अपनी स्किन हेल्दी बनाएं रखने के लिए अपने मन को शांत रखने के साथ तनाव को हटाने की कोशिश करें

4. सूर्य की किरणों से करें बचाव

अपनी स्किन का नेचुरल ग्लो बनाए रखने और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से बचने के लिए आपको सूर्य की हानिकारक किरणों से दूर रहने की आवश्यकता है।

मायो क्लिनिक के अनुसार लंबे समय तक धूप के सम्पर्क में रहने से आपको रिंकल्स, एज स्पॉट्स और अन्य त्वचा सम्बन्धी समस्याओं के साथ स्किन कैंसर होने का खतरा भी बना रहता है। इससे बचने के लिए आपको बाहर जाने से पहले सन्सक्रीन जरूर लगानी चाहिए। इसके अलावा सुबह 10 से 4 बजे की धूप में जाने से भी परहेज करना चाहिए क्योंकि उस समय सूर्य की हानिकारक किरणों का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है।

5. स्किन केयर रुटीन फॉलो करें

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए एक हेल्दी स्किन केयर रुटिन फॉलो करना सबसे ज्यादा जरूरी है। क्योंकि यह आपकी त्वचा के डेड सेल्स को हटाकर स्किन को डीप क्लीन करने में मदद करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि हमें रोज क्लिनजिंग करने के साथ हफ्ते में कम से कम दो बार स्किन केयर रुटिन फॉलो करना चाहिए।

आप चाहें तो घरेलू नुस्खों की मदद से भी अपना स्किन केयर रुटीन फॉलो कर सकती हैं। ऑयली स्किन वालों को फेस वॉश के बाद टोनर और ड्राई स्किन वालों को अच्छा मॉइस्चराइजर जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।

6. पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी

हेल्दी ग्लो और क्लीन स्किन पाने के लिए अच्छी नींद लेना सबसे ज्यादा जरूरी है। क्योंकि अनहेल्दी स्किन पैटर्न की वजह से आपको डार्कसर्कल और डार्क स्पॉट्स के साथ अन्य त्वचा सम्बन्धित समस्याय भी हो सकती है। इसके साथ ही आप एनर्जी में कमी भी महसूस कर सकती है। जिसका असर आपके चेहरे पर नजर आ सकता है। इसलिए हर रात कम से कम 7-8 घण्टे की पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html