योगी ने कसा राहुल पर तंज,बोले: पहले जीतने के बाद दुबारा वोट मांगने आते थे सांसद.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि पहले सांसद जीतने के बाद फिर दुबारा दिखाई नहीं देते थे,केवल चुनाव के दौरान ही वे वोट मांगने आते थे तभी उन्हे अमेठी दिखाई देती थी।
जबकि केंद्रीय मंत्री एवं मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी नियमित रूप से अपने क्षेत्र के विकास में अहम योगदान दे रही हैं। खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि पहले के सांसद यहां चुनाव के समय वोट मांगने आते थे। उन्होंने स्मृति ईरानी की तरफ संकेत करते हुए कहा कि आपकी वर्तमान सांसद महीने में, 15 दिन में, हफ्ते में अमेठी आया करती हैं। अमेठी वासियों को किसी ने किसी योजना के माध्यम से जोड़कर उन्हें लाभ पहुंचाने का काम वर्तमान सांसद द्वारा लगातार किया जा रहा है।
योगी ने कहा कि आज देश के युवा खेल और अन्य प्रतिभाओं में दुनिया में नाम कमा रहे हैं। इसी कड़ी में अमेठी में आयोजित सांसद खेलकूद प्रतियोगिता भी हिस्सा है। उन्होंने कहा ‘‘हम लोगों के लिए बड़े गर्व की बात है कि इस प्रतियोगिता में एक लाख 11 हजार खिलाडियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन चौधरी राज्य मंत्री मनकेश्वर श्रवण सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।ईरानी ने बाद में पत्रकारों से अनापौचारिक बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेशानुसार हर ग्राम पंचायत में हमने खेल का आयोजन किया है। उनके जन्मदिन से हमने इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी जिसमें एक लाख 11 हज़ार नौजवान खिलाड़ी एकत्रित हुए। अपनी प्रतिभा के माध्यम से पूरे लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ी आज उपस्थित हैं। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करती हूं।
जिले के कौहार स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को प्रशस्त पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही लगभग 613 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments