योगी कैबिनेट की बैठक अयोध्या में....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य कैबिनेट की बैठक के लिए अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ राम कथा संग्रहालय पहुंचे। अयोध्या में राममंदिर मॉडल 3-डी इंपैक्ट पर बनाया जा रहा है। मंदिर का मॉडल 1,08,000 दीये सजाकर बनाया जा रहा है। इसके लिए राम की पैड़ी के घाट नंबर 10 को चुना गया है। अवध विश्वविद्यालय में फाइन आर्ट की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सरिता द्विवेदी के मुताबिक सांस्कृतिक पौराणिक एवं ऐतिहासिक कथानक पर आधारित इस भव्य मंदिर मॉडल मे प्रभु श्रीराम को विजयी मुद्रा में प्रवेश करते हुए दर्शाया जायेगा। यह निश्चित ही विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ते हुए जनसामान्य को अपनी ओर आकर्षित करेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments