google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

यादव ठेठवार समाज मंदिर हसौद 24 गांव परिक्षेत्र का जन चौपाल सम्पन्न.....

Oct 2, 2023
2 min read




































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर। यादव ठेठवार समाज मंदिर हसौद परिछेत्र का जन चौपाल यादव ठेठवार समाज समुदायिक भवन मंदिर हसौद में सम्पन्न हुआ। मीडिया प्रभारी शशिकान्त यदु ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ आराध्य देव भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुआ। ततपश्चात जनचौपाल कार्यक्रम नया रायपुर सेंट्रल पार्क में प्रांरभ हुआ। उक्त कार्यक्रम में 24 गांव परिछेत्र के कुटुंभजनो ने अपना विचार एवँ प्रश्न जवाबदेही पदाधिकारीयों समक्ष रखा जिसे सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान मनी राम यादव महासचिव रायपुर राज ने जवाबदेही पदाधिकारीयों को पढ़कर दोहराया एवँ सुनाया। जिसे समझकर सुनकर जवाबदेही पदाधिकारियों द्वारा उक्त प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर भी दिया गया। यह प्रश्नों उत्तरी जनचौपाल लगातार 5 घंटे चलने के उपरांत कार्यक्रम सभा मे उपस्थित समस्त पदाधिकारियों का साल, श्रीफल, फूलमाला एवँ तिलक चंदन लगाकर सम्मानित किया गया। जनचौपाल में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित पुष्पा भुनेश्वर यादव जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज मे महिलाओं एवँ पुरुषों दोनो को संगठन क्षमता में वृद्धि करने की आवश्यकता है जिससे कि समाज एकजुटता के साथ विकास भी कर सके।

आज के जन चौपाल कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन बल्ला यादव जी के द्वारा किया गया । जनचौपाल कार्यक्रम में कोटराभाठा सरपंच ललित यादव ,नगर पंचायत अध्यक्ष एवँ ओमप्रकाश यादव जी विशेष रूप से सहयोग रहा। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मुख्यरूप से जोहत राम यादव राम सिंह यादव प्रान्तीय युवा प्रकोष्ठ सलाहकार राजिम महासभा, गजानंद यदु प्रान्तीय उपकोषाध्यक्ष राजिम महासभा सरोज यदु परमानन्द यदु अध्यक्ष प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ रामजीवन यदु रायपुर राज सलाहकार संतोष यादव रायपुर राज अध्यक्ष, मनीराम यादव रायपुर राज महासचिव शोभा राम यदु रायपुर राज कोषाध्यक्ष हरि राम यदु अध्यक्ष रायपुर महानगर ईकाई पुनीत राम यदु अध्यक्ष(पूर्वसैनिक) मंदिर हसौद परिछेत्र जयराम यादव बल्ला यादव नोहर यादव कुमार यादव गज्जु यादव संत राम यादव यशवंत यादव द्वारिका यादव भगत यादव बलवंत यादव शंकर यादव महेश यादव मनीष यादव कैलाश यादव मुकेश यादव योगेश यादव कमल यादव बसन्त रामजीवन यदु अशोक यादव दुर्गेश्वरी यादव नूतन यादव प्रमिला यादव मनीषा यादव आरती यादव रमा देवी यादव मंजू यादव देविका यदु विशेष रूप से उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित विशेष पदाधिकारी एवँ कुटुंभजनो का मनीराम यादव महासचिव रायपुर राज द्वारा आभार व्यक्त कर सभा समापन का घोषणा किया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html