यादव-परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म करने का लेना होगा संकल्प........

भ्रष्टाचार,परिवारवाद और तुष्टिकरण के खिलाफ आगे बढ़कर हमें जनता को बताना होगा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ की गारंटी देती है, जबकि भाजपा की सरकार विकास का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करती है। हमारे लिए देश और दल दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। इसलिए विधानसभा चुनाव में हर कार्यकर्ता को प्राणपण के साथ जुटना है। केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी को सक्रिय बनाने के लिए जो योजना बनाई है, उसके क्रियान्वयन में पूरी पार्टी लगी है। हमें मिलकर पार्टी के कार्यक्रमों को नीचे तक ले जाना है। यह बातें केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक में कही हैं।
उन्होंने कहा कि यह वृहद कार्यसमिति अपने आप में एक्शन प्लान वाली कार्यसमिति है। यहां पर चिंतन-मंथन के बाद हम विजय संकल्प के साथ जनता के बीच जाएंगे। जिस एकात्म मानववाद के संकल्प को लेकर पार्टी ने अपनी यात्रा शुरू की थी उसका पहला संदेश पं. दीनदयाल उपाध्याय ने ग्वालियर से दिया था। ग्वालियर इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि यह राजमाता विजयाराजे सिंधिया की कर्मभूमि रहा है। जब कांग्रेस ने लोकतंत्र और जनता के अधिकारों को कुचलने का प्रयास किया तो राजमाता ने जेल जाकर हमें इस लड़ाई को लडऩे की प्रेरणा दी थी। ग्वालियर इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि यहां कि हर गली और चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के होने का आभास होता है। अटलजी की प्रेरणा से जिस एनडीए का गठन हुआ था उस एनडीए ने 25 साल पूरे किए हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments