भाई को लिखा आखिरी मेसेज,कहा माँ ध्यान रखना मै जा रहा हूँ, और कर लिया आत्महत्या....पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा कोलानी निवासी एएसआई राकेश दुबे के पुत्र सौरभ (उम्र 26 वर्ष) ने आत्महत्या करने का घातक कदम क्यों उठाया। जबकि परिवार में रुपये पैसे की कोई कमी नहीं थी। भाई आलोक दुबे आर्मी में सिख लाईट रेजिमेंट सेंटर में मेजर डॉक्टर के पद पर तैनात हैं। मेजर, मां कृष्णा देवी प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापक है। सौरभ की आर्मी स्कूल में नौकरी लग गई थी। सौरभ ने मां से कहा कि पहले जिस स्कूल में पढ़ाई की, आज उसमें ही पढ़ाने का मौका मिला रहा है। ऐसे में वह नौकरी को लेकर भी उत्साहित था, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ, जिसने सौरभ को शुक्रवार की भोर भाई आलोक को फोन कर बात करने पर विवश कर दिया। भाई का फोन नहीं उठने पर उसने मेसेज डाला की मैं जा रहा हूं, मां का ख्याल रखना। रात को वह मां से पेट दर्द होने की बात कहकर आखिर किससे मोबाइल पर बात करने गया था। बात होने के बाद उसने मोबाइल का डेटा डिलीट कर उसको साइलेंट मोड पर लगा दिया था। यह प्रश्न परिवार और पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। ऐसे में हो सकता है कि वह रात से परेशान रहा हो। पुलिस इन सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।
प्रभारी इंस्पेक्टर अपराध कमलेश कुमार ने बताया की उसके मोबाइल से डाटा रिकवर करके पूरे मामले की जांच की जाएगी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने गन को कब्जे में ले लिया है। उसमें एक खोखा व एक कारतूस पाया गया।
गोली लगने के बाद सौरभ लहूलुहान हालत में नीचे बरामदे में आकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर मां कृष्णा देवी कमरे से बाहर आई। खून से लथपथ पुत्र को देखकर बेहाल हो गई। उन्होंने मेजर पुत्र को घटना की जानकारी दी। आलोक मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह व इंस्पेक्टर अपराध कमलेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया। उसमें एक खोखा व एक कारतूस पाया गया। पोस्टमार्टम में सौरभ की मौत दाहिनी आंख के पास गोली लगने से अधिक खून बहने के कारण हुई है। गोली आर-पार हो गई थी। एक छर्रा फंसा हुआ मिला है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments