फोटो शेयर कर लिखा दिलचस्प कैप्शन, अक्षर पटेल के साथ तिरुपति बालाजी पहुंचे ऋषभ पंत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नईदिल्ली- भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत ब्रेक पर हैं | वे कार एक्सिडेंट के बाद से अभी तक मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं | वहीं अक्षर पटेल भी फिलहाल टीम इंडिया से बाहर हैं | ये दोनों ही खिलाड़ी हाल ही में आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी पहुंचे | ऋषभ ने बालाजी के दर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की | इसमें वे अक्षर के साथ नजर आ रहे हैं | ऋषभ की फोटो पर फैंस ने कई दिलचस्प कमेंट किए हैं |
ऋषभ और अक्षर शुक्रवार को तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए पहुंचे | पंत ने अक्षर के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है | उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”इस जगह की एनर्जी को जाहिर करने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं | बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा है |” पंत और अक्षर की इस फोटो को खबर लिखने तक 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके थे | इसके साथ-साथ सैकड़ों फैंस ने कमेंट भी किया | ऋषभ और अक्षर के साथ-साथ मंदिर का स्टाफ भी तस्वीरों में नजर आया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments