सेजस भंवरपुर में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया.....

5/08/2023 शनिवार को उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय भंवरपुर में बस्ताहीन दिवस के उपलक्ष्य में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम भारतीय परंपरा का निर्वहन करते हुए मां शारदे की वंदना की गई साथ ही कक्षा नवमी की छात्राओं द्वारा मातृ वंदना प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में बच्चों ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शानदार भाषण दिया साथ ही नन्हें नन्हें बच्चों ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा में प्रदेश के परंपराओं की झलकियां प्रस्तुत की। छत्तीसगढ़ के बहुत से पारंपरिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया एवं गाने भी गुनगुनाए। अगली कड़ी में विद्यालय की व्याख्याता श्रीमती आकांक्षा मसीह एवं विद्यालय प्राचार्य श्री टी.के. पटेल सर ने बच्चों को आशीर्वचन स्वरूप दिवस विशेष वक्तव्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में विद्यालय के छात्रसंघ का प्रतिनिधित्व करते हुए शाला नायक ओंकार पटेल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्राचार्य श्री टी.के. पटेल सर, व्याख्याता श्री कदम सर, श्रीमती आकांक्षा मसीह, मंच संचालक विनोद कुमार, शिक्षकवृंद रितु श्रीवास, यादराम साहू, सुरेन्द्र सिंह बंजारे, नवीन सिंह, संजीव भास्कर, प्रिया बिसी, भुवनेश्वर तान्डी, परमेश्वर ओगरे, रितु साहू, तुलिमा बसंत, प्रीति वर्मा एवं खिलेश ध्रुव ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments