विश्व आदिवासी दिवस : आदिवासियों की स्थिति की जीवंत झांकी के साथ निकलेगी आक्रोश रैली

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- रायपुर । सर्व आदिवासी समाज, रूढिज़न्य परम्परा पर आधारित समस्त आदिवासी समुदाय छत्तीसगढ़ द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर दिनांक 09 अगस्त, दिन बुधवार को बूढ़ातालाब के पास स्थित इंडोर स्टेडियम में राज्यस्तरीय महासभा का आयोजन किया जाएगा। इस दिवस विशाल आक्रोश रैली निकाली जाएगी, जो स्टेडियम से जयस्तंभ चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल पर वापस होगी। रैली में आदिवासी की स्थिति, हसदेव अरण्य, अमर शहीदों की जीवंत झांकी, आरक्षण, पेसा कानून एवं बस्तर की समस्या का प्रदर्शन होगा। दोपहर 2 बजे सभा की शुरूआत होगी। तीन बजे मुख्य वक्ताओं का उद्बोधन एवं अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम किया जाएगा, पश्चात सभापति के भाषण उपरांत महासभा में अपने अधिकार वर्तमान परिवेश की समीक्षा और आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नेताम, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बी.एस.रावटे, प्रदेश महासचिव आर.एन.साय ने बताया कि आदिवासी आधुनिककाल में भी अपने मूलभूत अधिकारों और अस्तित्व के लिए संघर्षरत है, जरूरत है कि आदिवासी एकजुट हो और आत्मनिर्णय लेकर निर्णायक योजना बना अपने हक के लिए आवाज बूलंद करने सभी सहभागी बनें। कार्यक्रम में यूएनओ के सदस्य, देश-प्रदेश के जनप्रतिनिधि, प्रवक्ता, आदिवासी समाज के प्रमुख, सर्वसमाज प्रमुख, जनसेवक संगठन समिति, मातृशक्ति एवं युवाओं की सहभागिता होगी। यह जानकारी प्रचारक जीवराखन उसारे द्वारा प्रदाय की गई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments