दुनिया का सबसे खतरनाक हथियार बनेगा हरियाणा में...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
Carl Gustaf M4 Rifle- एक ही वेपन से दगेंगे 10 तरह के गोले... हरियाणा में बनेगा दुनिया का ये सबसे खतरनाक हथियार |
स्वीडन की कंपनी SAAB को भारत में डिफेंस सेक्टर का पहला 100% FDI मिला है | संभावना है कि यह कंपनी हरियाणा में अपनी फैक्ट्री लगाएगी | जहां पर दुनिया का सबसे खतरनाक एंटी-टैंक हथियार बनाया जाएगा | इस हथियार का नाम है कार्ल गुस्ताफ एम 4 (Carl Gustaf M4) | है तो ये रॉकेट लॉन्चर पर इसे कहते हैं राइफल |
यह हथियार भारत में बनेगा तो कई तरह के फायदे होंगे | कार्ल गुस्ताफ एम4 रिकॉयललेस राइफल है | इस वेपन सिस्टम को साब की नई सब्सिडियरी कंपनी साब एफएफवी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड करेगी | यह कंपनी पहली बार स्वीडन से बाहर कोई मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट लगाने जा रही है |
SAAB के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गॉर्जेन जोहान्सन ने कहा कि हम कार्ल गुस्ताफ एम4 रॉकेट लॉन्चर की टेक्नोलॉजी भारत को हस्तांतरित कर देंगे | भारत में बना पहला हथियार साल 2024 में तैयार हो जाएगा | भारतीय सेना ने साब से पहले ही M4 वैरिएंट मंगा रखे हैं | भारत के प्रोडक्शन का बड़ा हिस्सा पहले भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों को मिलेगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments