google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारत द्वारा निर्मित विश्व का पहला डीएनए टीका आदि विशेष लाभ की पुष्टि की है: मंत्री जितेंद्र सिंह...

Oct 1, 2023
2 min read




































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

केंद्रीय विज्ञान मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की शिक्षा प्रणाली, पारंपरिक ज्ञान व नवीनतम विश्व स्तरीय तकनीक का एक अनोखा संयोजन है, इस तरह यह विश्व का नेतृत्व करने के लिए भारत को एक विशेष लाभ प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3, आदित्य-एल 1, भारत द्वारा निर्मित विश्व का पहला डीएनए टीका आदि ने भारतीय विकास के इस विशेष लाभ की पुष्टि की है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज जम्मू और कश्मीर के कठुआ जिले में बिलावर के नजदीक स्थित भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल- डडवाड़ा (फिंटर) में एक शैक्षणिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे |


डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब विश्व की सर्वश्रेष्ठ विकसित अर्थव्यवस्थाओं से आगे है, जिसकी एक दशक पहले कल्पना भी नहीं की गई थी। डॉ. जितेंद्र सिंह ने आगे कहा कि विश्व अब चाहता है कि भारत लगभग हर क्षेत्र में उसका नेतृत्व करे, जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता, साल 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित करने के प्रस्ताव को स्वीकार करना, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक स्तर की घटना बनना आदि मौजूदा सरकार के तहत भारत की शक्ति को दिखाता है।


राज्य मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहभागिता और साझेदारी के जरिए अनुसंधान व नवाचार के माध्यम से भारत नेट जीरो उत्सर्जन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भी प्रतिबद्ध है, जो यह दिखाता है कि भारत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक चिंताओं को दूर करने और वैश्विक जलवायु अभियान का नेतृत्व करने में भी अग्रणी है।इस दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने छात्रों को बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 ने इस देश के युवाओं के लिए नई संभावनाएं उत्पन्न की हैं, जिससे आकांक्षाएं अब कैद नहीं है, बल्कि प्रचुर मात्रा में आकांक्षाएं और कई रास्ते हैं, जिनके दरवाजे पर बड़ी संख्या में अवसर दस्तक दे रहे हैं।



 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html