google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विश्व डाक दिवस (डाक सप्ताह का प्रारंभ…

Oct 10, 2023
3 min read































































राष्ट्रीय डाक सप्ताह 09.10.2023 से 13.10.2023

भारतीय डाक विभाग दिनांक 09 अक्टूबर 2023 से 13 अक्टूबर 2023 तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह उत्सव मना रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के सभी संभागीय कार्यालयों में प्रतिदिन विषयवार कार्यक्रम का आयोजन किये जाएगें। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में ग्राहको को डाक विभाग की सभी सेवाओं के साथ ही नई सेवाओं की जानकारी भी दी जायेगी ।


विश्व डाक दिवस (डाक सप्ताह का प्रारंभ


वित्तिय सशक्तिकरण दिवस (बचत बैंक / आईपीपीबी / पीएलआई / आरपीएलआई /

विश्व डाक दिवस - दिनांक 09.102023 को विश्व डाक दिवस के उपलक्ष्य में सभी प्रमुख कार्यालयों एवं विभागीय डिजीटल प्लेट फार्म पर बैनर / पोस्टर इत्यादि का प्रदर्शन किया जावेगा। साथ ही, UPU द्वारा आयोजित ईवेंट्स की लाइव स्ट्रीमींग की जाएगी। इस विशेष अवसर पर डाक विभाग की नई सेवाओं जैसे- डाक निर्यात केन्द्र (DNK). ONDC से गठजोड़, एमेजॉन एवं लोक केन्द्रित सेवाओं जैसे आधार आदि की डाकघर काउंटर पर उपलब्धता की जानकारी दी जावेगी।

वित्तिय सशक्तिकरण दिवस-दिनांक 10.102023 को प्रधान डाकघरों व उपडाकघरों के स्तर पर बचत बैंक योजनाओं का लाभ आम जनता के बीच पहुचाने व अधिकाधिक बचत खाते खोलने का प्रयास किया जावेगा तथा विशेष कँप/मेला एवं डाक चौपाल (DCDP) का भी आयोजन किया जाएगा। आई०पी०पी०बी० से संबंधित ब्रांच एवं एक्सेस प्वाइंट के माध्यम से अधिक से अधिक खाता खुलवाने हेतु प्रयास किया जायेगा। डाक जीवन बीमा/ग्रामीण डाक

जीवन बीमा योजना का अधिक से अधिक व्यवसाय प्राप्त करने हेतु जिला मुख्यालयों में मेले का आयोजन किया जाएगा। डाकघर ग्राहकों, अभिकर्ताओं, ग्रामीण डाक सेवकों एवं विभागीय अधिकारीयों व कर्मचारीयों के ज्ञानवर्धन हेतु POSB क्वीज का आयोजन किया जायेगा। मीडिया/ प्रेस को वित्तीय समावेशन के तहत डाक विभाग द्वारा देश के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी दी जा रही वित्तीय सेवाओं की जानकारी दी जायेगी।

फिलाटेली दिवस-दिनांक 11.10:2023 को फिलाटेली दिवस के अवसर ज्यादा फिलाटेली अकाउंट खोलने हेतु ग्राहकों में प्रचार प्रसार करके अधिक से अधिक खोले जाने का प्रयास किया जावेगा। फिलाटेली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, क्वीज, फिलाटेली सेमीनार और वॉकशाप का आयोजन किया जायेगा। स्कूलों में डाई आखर एवं स्पर्श योजना से संबंधित इंटरएक्टिव सत्र / सेशन का आयोजन किया जावेगा। फिलाटेली के महत्व को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देदश्य से फिलटेलीस्टों को जागरुक किये जाने कार्यशाला का आयोजन किया जावेगा।

मेल और पार्सल दिवस-दिनांक 12.10.2023 को मेल और पार्सल दिवस पर डाक वितरण सुधार हेतु वर्कशाप सभी संभागों में पोस्टमास्टर एवं डिलीवरी कर्मचारियों के साथ व्हीसी के माध्यम से संचालित किया जावेगा। डिलीवरी स्टाफ द्वारा पोस्टमैन मोबाईल ऍप के सही और प्रभावी उपयोग के बारे में जागरुक किया जायेगा।

अन्त्योदय दिवस-दिनांक 13.10.2023 के अवसर पर डाक विभाग की सेवाओं व उसकी उपयोगिता की जानकारी प्रदान की जाएगी पासपोर्ट सेवा केन्द्र / आधार इनरोल / आपडेशन एवं गंगाजल वितरण सेवाओ का प्रचार-प्रसार किया जाएगा एवं जनसामान्य को इस विषय में जागरुक किया जायेगा विशेष रुप से गरीबी उन्मूलन / उत्थान कार्य से जुड़े राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारीयों के साथ सेमिनार का आयोजन कर पिछड़े एवं गरीब तबके के लोगों के उत्थान एवं कल्याण हेतु पैनल चर्चा किया जावेगा। लोगों को डिजीटल लेनदेन के समय बरती जाने वाली सावधानीयों के प्रति जागरुक किया जावेगा। कारखानों में कार्य करने वाले लोगों को GAG पॉलिसी की जानकारी दी जावेगी। इस दिवस पर Direct Benefit Transfer (DBT). Social Security Pensions, Jan Suraksha Scheme (PMJJY. PMSBY. APY), Sukanya Samiridhi Accounts, AePS and other products के बारे में जानकारी दी जावेगी।

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के उत्सव के माध्यम से डाक विभाग अपनी सभी नवीनतम् सेवाओं को जनता के बीच ले जाने का प्रयास कर रहा है। सभी संभागों में ग्राहक मिलन सम्मेलन के आयोजन से डाक विभाग अपनी सुविधाओं के सुधार हेतु आवश्यक सुझाव भी प्राप्त करेगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html