google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मजदूरों द्वारा हाउसिंग सोसाइटी की मेन लिफ्ट इस्तेमाल करने पर होगा जुर्माना...

Nov 28, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हैदराबाद- हैदराबाद की एक हाउसिंग सोसाइटी ट्रेंड में है. वजह है ‘लिफ्ट’ से जुड़ा एक नोटिस. हाउसिंग सोसाइटी ने नोटिस जारी किया है कि यदि नौकर/ नौकरानी, डिलीवरी बॉय और मजदूर इस हाउसिंग सोसाइटी की मेन लिफ्ट इस्तेमाल करते हैं तो उनपर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. क्योंकि नोटिस साफ़ साफ़ लोगों से भेदभाव करता नजर आ रहा है, इंटरनेट को ये बुरा लग गया है और आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया है |


सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी के साथ वायरल हो रहे इस नोटिस को सबसे पहले शाहीना अत्तरवाला नाम की यूजर द्वारा शेयर किया गया था. उन्होंने इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा कि, ‘एक समाज के रूप में, हमें अपने अंधेरे और गंदे रहस्यों को छिपाने के लिए प्रोग्राम किया गया है. आज हम सोचते हैं कि जो लोग कड़ी मेहनत कर हमारे लिए काम करते हैं वे हमारे साथ एक ही जगह पर नहीं रह सकते. अगर वे पकड़े गये तो? जैसे यह कोई अपराध हो? 1000 का जुर्माना? यह संभवतः उनकी कुल सैलरी का 25% है’ |


इस वायरल नोटिस ने सोशल मीडिया पर एक व्यापक बहस का आगाज कर दिया है. तमाम यूजर्स सोसायटी के इस अतरंगे फैसले को भेदभावपूर्ण बता रहे हैं और इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं, ऐसे लोगों का तर्क यही है कि यह नोटिस वर्ग विभाजन को कायम रखता है और उन लोगों के लिए अनुचित है जो आवश्यक श्रम करते हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html