google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आमाडांड कोयला खदान में क्रेन से पाइप उतारते समय दुर्घटना में कर्मचारी की मौत...

Jan 2, 2024
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोरबा - एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आमाडांड कोयला खदान में क्रेन से पाइप उतारते समय दुर्घटना में कर्मचारी की मौत हो गई थी। मामले में रामनगर पुलिस ने एसईसीएल के 3 अधिकारी व दो अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-ए के तहत केस दर्ज कर विवेचना में लिया।


एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत आमाडांड कोयला खदान में 6 अगस्त को सीनियर ओवर-मैन बाल करण पिता चितैया नापित की लापरवाही की वजह से मौत हो गई थी। जिस समय हादसा हुआ, उस समय क्रेन मशीन के द्वारा ट्रक से पाइप उतारने का काम किया जा रहा था।


बाल करण के साथ राजेश शर्मा, शिवकुमार व प्रीतम दास चौधरी ड्यूटी पर थे। पाइप उतारने के दौरान पाइप फिसल कर बालकरण के ऊपर जा गिरा, इससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई और मौत हो गई। मामले में रामनगर पुलिस ने विवेचना के दौरान खान सुरक्षा महानिदेशक कार्यालय धनबाद से पत्राचार करते हुए विभागीय जांच की रिपोर्ट मांगी।


जांच में अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई। पुलिस ने आमाडांड कोयला खदान के उप क्षेत्रीय प्रबंधक विपिन कुमार, खान प्रबंधक अनवर सुहैल अंसारी, उप यंत्री विद्युत व यांत्रिकी एस बाबू शंकर, फोरमैन राजेश शर्मा व क्रेन ऑपरेटर प्रीतम दास चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html