घर पाकर महिलाओं ने लिखे PM मोदी को पत्र.....पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीब लोगों को 'जहां झुग्गी वहीं मकान' के तहत फ्लैट दिए जा रहे हैं, दिल्ली के कालका जी में 3 हजार से ज्यादा ऐसे फ्लैट बनाए गए हैं, गरीब लाभार्थियों को इन फ्लैट्स की चाबी सौंपी जा रही है, अपना पक्का घर पाकर लाभार्थी महिलाएं काफी खुश हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आभार जताया है, पीएम मोदी ने ऐसे ही कुछ पत्रों को शेयर किया है | पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ''दिल्ली के कालकाजी की उन माताओं और बहनों के पत्रों को पाकर अभिभूत हूं, जिन्हें 'जहां झुग्गी वहीं मकान' स्कीम के तहत पक्के घर मिले हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर वहां गए तो महिलाओं ने ये पत्र उन्हें सौंपे, जिनमें उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है. वे बताती हैं कि कैसे इस स्कीम के जरिए उनका सालों पुराना सपना साकार हुआ है और पूरे परिवार का जीवन आसान बना है. पत्रों के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार! हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए यूं ही प्रतिबद्ध होकर काम करती रहेगी |''






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments