google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

महिलाओं को और अधिक आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है-कौशिक...







































ree

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा अयोजीत प्रांतीय अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक।

कौशिक ने किया समाज के प्रतिभावन युवाओं एवं सामाजिक बन्धुओं को शिखर सम्मान से सम्मानित।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा जिला धमतरी के कुरुद में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में शामिल हुए इस अवसर पर उन्होंने समाज के प्रतिभावन युवाओं एवं सामाजिक बन्धुओं को शिखर सम्मान से सम्मानीत किया एवं कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सामज के जो प्रतिभावन युवा है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सम्मानजनक कार्य किया है जिनका इस मंच पर अभिनंदन हुआ है। ये केवल उन युवाओं का अभिनंदन नहीं बल्कि समाज का अभिनंदन हुआ है वो भले युवा है लेकिन आज पुरा समाज उन्हें अपना प्रेरणा स्त्रोत मान रहा है और आने वाली पीढ़ी के लिए यह सभी प्रेरणा पुरुष बन कर उभरे है। कौशिक ने सभी युवाओं के उज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। इस मौके पर कौशिक ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में छत्तीसगढ़ में 17 महिलाएं चुनाव जीत कर 17 सीट हसील करके आयी है यह महिलाओं के लिए गर्व का विषय है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं की चिंता करते हुए ऐसी व्यवस्था कर दी है कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2029 में 90 सीट मे से 30 सीट महिलाए आरक्षित करेगी। मोदी ने महिलाओं को हमेशा प्राथमिकता दे कर कार्य किया है आज जो महिलाएं अपने पति व बेटे के उपर आश्रित है उनके लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 1200 करोड़ का बजट परित किया है अब महिलाओं के खातों मे सालाना 12 हजार रु प्राप्त कर पाएगी। इस सभी के लिए आप सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहना चाहिए।

कौशिक ने कहा कि कल का दिन छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए सबसे बड़ा दिन है। कल सुशासन दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किसानों के खातों में बोनस की राशि पहुंचा दी जाएगी। यह कार्यक्रम कल 1:30 बजे प्रारम्भ होगा। भाजपा की सरकार ने 3800 करोड़ का बजट परित किया है जो कि किसानों के खातों में जाने वाला है जिसके लिए सभी किसानो को शुभकामनाएँ देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि भारत देश की जनता को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि वह साल में दो बार दीवाली मना रहे है एक दीवाली हमने मना ली और दूसरी दिवाली 22 जनवरी को मनाया जाएगा जिसमें भगवान श्री राम जी का भव्य मंदिर का निर्माण अयोध्य में होगा और श्री राम भगवान विराजेंगे। इस दिन पुरा देश उत्सव बनाएगा और हमें भी एक बड़े उत्सव को तैयारी में जुट जाना चाहिए। क्योंकि वह क्षण दूर नहीं है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास की दिशा मे ले जा रहे है दूसरी तरफ कांग्रेस ने पिछ्ले पांच सालों में छत्तीसगढ़ को पीछे ढकेल दिया। छतीसगढ़ में पिछले पंच साल तक कांग्रेस की सरकार रही जिन्होंने छत्तीसगढ़ को पिछे ढकेल दिया है। 16 लाख लोगों को आवास से वंचित रखा है। जिसे भाजपा सरकार सभी वंचित लोगों को आवास देने का तय किया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी वर्गों के लोगों को ध्यान में रखकर कार्य किया है और आगे भी करते रहेगी। आज भारत देश को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने का कार्य जिसने किया है वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। इस अवसर पर कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष विजय बघेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र हरमुख, रामरतन चंद्रा, गिरीश कुमार पटेल उच्चाधिकार समिति सदस्य-ललित बघेल, लताऋषि चन्द्राकर, पूरन सिंह बैस, के.एल. वर्मा, टेसूलाल धुरंधर, डॉ. जितेन्द्र सिंगरौल, नंदलाल चन्द्राकर, चन्द्रहास चन्द्राकर, प्रेमलता मढ़रिया, रामललित पटेल, कृष्णकांत चन्द्रा, सुदेश देशमुख, अनिरूद्ध चन्द्रा, सुरेन्द्र देशमुख, भरतलाल वर्मा, पद्मा चन्द्राकर, भोजराम राजवाडे, सरिता वर्मा, बलदाऊ।प्रसाद भंवर, नंदिनी पाटनवार, नेमीचंद वर्मा एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य गण उपस्थित हुए।

 
 

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html