google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बेकरी उद्योग से महिलाएं बढ़ रही हैं आगे, बनाए जा रहे हैं स्वादिष्ट व्यंजन....

Sep 11, 2023
1 min read



























































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रारंभ किये गए महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) से जुड़कर महिलाए आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बढ़ रही है। इसी कड़ी में बीजापुर जिला अंतर्गत रीपा ईटपाल में मथुरा देवी 2 कोतापाल समूह की महिलाओं द्वारा मनवा बीजापुर ब्रांड के बीजावन नाम से रागी बिस्किट, चॉकलेट बिस्किट, नान खटाई टोस्ट जैसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा रहे हैं। बेकरी उद्योग से समूह की महिलाएं विगत दो माह में ही 20 हजार रूपए से भी अधिक की आमदनी अर्जित की है। महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) ईटपाल में समूह की महिलाओं को जून महीने के अंतिम सप्ताह में ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा बेकरी खाद्य उत्पादनों की गुणवत्ता एवं स्वादिष्ट व्यंजन निर्माण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही खाद्य सामग्रियों के विक्रय एवं प्रचार-प्रसार हेतु प्रति मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर में स्टॉल लगाया जा रहा है। जिससे जिले के समस्त अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा खाद्य सामग्रियों की खरीदी की जा रही है और रीपा में बन रहे उत्पादों को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है।


रीपा ईटपाल में मथुरा देवी 2 कोतापाल समूह से जुड़ी रीना लिंगम, अनिता लिंगम, जयश्री लिंगम, सुशीला कडियल, रजनी पुल्ला और अनिता ने मुक्त कंठ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा ईटपाल ग्राम पंचायत में रीपा केंद्र खोलना एक बहुत ही अच्छी पहल है। जिससे महिलाओं को गांव घर में ही रोजगार प्राप्त हो रहा है और यहां काम करने में अच्छा लग रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html